राजस्थान में प्रत्येक 10 मिनट में मिल रहे 13 मरीज, कल से सरकारी ऑफिस में 50 फीसदी कर्मचारी आ सकेंगे

जयपुर। प्रदेश में कोरोना फिर से विकराल और डरावना रूप ले रहा है। कोरोना के केसों में जबरदस्त उछाल आ रहा है। आमल ये है कि राजस्थान में हर 10 मिनट में 13 कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। राजस्थान में पिछले 5 दिनों में 800 प्रतिशत केस बढ़ गये हैं। वहीं, राज्य में 65 फीसदी टेस्टिंग बढ़ी है। 31 दिसंबर तक पॉजिटिविटी रेट 0.60 फीसदी थी, वह बढ़कर अब 3.33 फीसदी पर पहुंच गई।

सरकारी ऑफिस में 50 प्रतिशत कर्मचारी
आज राजस्थान कार्मिक विभाग के सचिव हेमंत गेरा ने एक आदेश जारी किया जिसमें बताया गया है कि कल से प्रदेश के सरकारी कार्यलयों मेंउ 50 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यलय जायेंगे और बचे हुए 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक 31 दिसंबर को पूरे राजस्थान में 208 कोरोना संक्रमित मिले थे और अब यह संख्या 1883 के पर पहुंच गई हैं। टेस्टिंग की बात करें तो 31 दिसंबर को कुल करीब 34 हजार लोगों की टेस्टिंग की गई थी, वहीं, 5 जनवरी को टेस्टिंग की संख्या बढ़कर 56,600 हो गई।


जयपुर में तेजी से बढ़ता संक्रमण
प्रदेश की राजधानी जयपुर कोरोना केस तेज गति से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी में कम्युनिटी स्प्रेड होना शुरू हो गया है। यहां 31 दिसंबर को संक्रमण की दर 2.17 फीसदी थी और अब यह 9.29 पर पहुंच गई है। । 31 दिसंबर को जयपुर में 4520 लोगों की टेस्टिंग की गई थी, जिसमें से 98 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। वहीं, 5 जनवरी तक टेस्टिंग ढाई गुना से ज्यादा बढ़कर 12,244 तक पहुंचा दी और इनमें से अब 1138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।