महात्मा ज्योतिबा फुले की 132 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

महात्मा ज्योतिबा फुले की 132 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी

श्री राम मंदिर बाघा वाले हनुमान जी पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 132 में पुंयतिथि के अवसर पर फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण सैनी, घनश्याम सैनी, लोकेंद्र सैनी, महाराज सिंह सैनी, श्याम लाल, चरण सिंह सैनी, राजमल सैनी, सुरेश सैनी, मुकेश चंद सैनी, नरेश चंद सैनी नीरज सैनी एवं फुले ब्रिगेड के कई पदाधिकारी एवं सैनी समाज के कई युवा साथी मौजूद थे। इस अवसर पर बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 ईस्वी में पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी मृत्यु 28 नवंबर 1890 ईस्वी को पुणे महाराष्ट्र में हुई थी। इनके पिता गोविंदराव फुले और पत्नी सावित्रीबाई फुले थी। महात्मा ज्योतिबा फूले ने समाज सेवा कर सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी। महात्मा ज्योतिबा फुले ने ब्राह्मण पुरोहित के बिना विवाह संस्कार आरंभ कराया जिसको मुंबई हाई कोर्ट में से भी मान्यता मिली। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा का काम आरंभ कर महिलाओं को पढ़ाया था इसके कारण प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव मिला था। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।