संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुवाटी l
बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश ने किया शिविर का शुभारंभ
आयुर्वेद विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सात बत्ती के पास मेघवाल धर्मशाला में किया गया।जिसका विधिवत उद्धघाटन बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश व समाज सेवी जीवन खां ने फीता काटकर किया।
आयोज्य इस शिविर में चिकित्सा परामर्श के साथ निशुल्क आयुर्वेद दवाइयां दी गई।ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी व इस शिविर के प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमावत ने बताया कि विधिवत उदघाटन होने के बाद 3 बजे तक शिविर में 137 रोगी देखे गए।जिनमें त्वचा रोग,जोड़ो का दर्द,पेट सम्बन्धित बीमारी व मधुमेह के रोगी अधिक देखे गए।इसके अतिरिक्त काफी संख्या में महिला रोगी भी देख गए। पांच रोगियों की शुगर जांच व कई मरीजों की बीपी की जांच भी शिविर में की गई। आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप राम कुमावत,डॉ रविप्रकाश एमडी आयुर्वेद, महिला चिकित्सक डॉ रेणु जांगिड़, नर्स प्रमिला, सुनीता कुमारी व परिचारक पूर्ण मल और कुंदन सिंह ने सेवाएं दी। दवा प्रतिनिधि सुमन चंदेल ने भी सहयोग किया।
सेवा देने वाले सभी चिकित्सा कर्मियों को भामाशाह जीवन खां द्वारा वॉटर कूल बॉटल दी गई। तो वहीं शिविर में पधारे एडवोकेट रामनिवास सैनी चेयरमैन नगर पालिका उदयपुरवाटी,भामाशाह जीवन खां, डॉ देव बायोटेक के डायरेक्टर राकेश देवठिया को आयुर्वेद विभाग की ओर से ब्लॉक अधिकारी ने मोमेंटो प्रदान कर उनका सम्मान किया।शिविर के दौरान महेंद्र माली, नरेंद्र ढेनवाल, अशोक कुमार, वसीम अकरम सहित कई जने उपस्थित रहे।