एसएफआई उदयपुरवाटी का 14 वा तहसील सम्मेलन संपन्न
कैलाश सुईवाल अध्यक्ष तथा अंकित कांटीवाल महासचिव बने
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में सोमवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) उदयपुरवाटी का 14 वा तहसील सम्मेलन अग्रसेन विश्राम गृह उदयपुरवाटी में संपन्न हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अंकित सैनी ने की। सम्मेलन की शुरुआत ध्वजारोहण कर स्वाधीनता जनवाद समाजवाद के नारे के साथ की गई। सम्मेलन की प्रथम कड़ी में अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष मूलचंद खरीदा ने उद्घाटन भाषण से सम्मेलन की शुरुवात की। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा और संघर्ष के नारे को बुलंद करें का आव्हान किया। उसके पश्चात तहसील महासचिव विकाश जैदिया ने सभी के सामने तहसील कमेटी के कार्यों की रिपोर्ट रखी। तत्पश्चात एसएफआई प्रदेश छात्रा विंग संयोजक बबलेश वर्मा ने एसएफआई की विचारधारा और संघर्ष के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों हितों के लिए लामबंद होकर संघर्ष करने की बात कही। डीवाईएफआई तहसील अध्यक्ष किशोर सैनी, एसएफआई के पूर्व नेता गौरी शंकर सैनी , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनीश धायल, पार्षद अजय तसीड, आशीष पचार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश तंवर, सुनील तंवर ने संबोधित किया। सम्मेलन के अंतिम चरण में एसएफआई जिला अध्यक्ष पंकज गुर्जर ने 21 सदस्य कमेटी की घोषणा की।
जिसमें कैलाश सुईवाल अध्यक्ष अंकित कांटीवाल महासचिव, पिंकी सैनी, अंकित कनवा, अंकित तवर, विकास मीणा उपाध्यक्ष, सुलोचना सैनी अमन मीणा निकिता कांटीवाल संयुक्त सचिव तथा
शेर सिंह सैनी, रोशन कटारिया, भरत कुमावत, नीलम कंवर, मोनिका स्वामी, अंकित सैनी, चेतन शर्मा, अमित वर्मा सदस्य चुने गए। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि एसएफआई उदयपुरवाटी में सदस्यता अभियान चलाकर सभी विद्यार्थियों तक पहुंचने का काम करेगी। इस सम्मेलन में शीशराम सैनी, रवि जिंदोलिया, रामधन कटारिया,
ज्योति, साहिना, दिव्या, कोमल, आरती, सलीम, रिचा गुर्जर, सोनू कंवर, साहिल जैदिया, विक्रम, शाहरुख खान, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।