फालना के बालिका सीनियर स्कूल मे 150 पानी बोतल भेंट की

फालना के बालिका सीनियर स्कूल मे 150 पानी बोतल भेंट की

फालना,महेंद्र मेवाड़ा

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फालना में बाली उपखंड अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,एसडीएमसी एवं जिला सीएलजी सदस्य अमित मेहता, एसडीएमसी सदस्य राकेश अग्रवाल की माताजी गायत्री अग्रवाल उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,देवेंद्र गुर्जर के आतिथ्य में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष में पेयजल साथ रखने के लिए 150 पानी बोतल भामाशाह द्वारा भेंट करवायी गयी।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना ने राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम के तहत विद्यार्थियों की कार्य पुस्तिकाओं का अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों के प्रारंभिक मूल्यांकन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से एकल प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने की अपील की।
प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने बताया कि भामाशाह विद्यालय विकास के लिए पुरोधा होते हैं, उन्हीं के सहयोग से ही विद्यालय का सर्वांगीण विकास साकार होता है | गहलोत ने भामाशाह द्वारा बच्चों को पानी बोतल भेंट करने के लिए आभार व्यक्त किया।