तालिबान के जश्न में 17 लोगों की मौत, पंजशीर पर जीत की खुशी में दागे गोले

जयपुर। अफगानिस्तान पर अब लगभग पूरी तरह से तालीबान ने कब्जा कर लिया है। और तालीबान आज या कल में सरकार की घोषणा कर सकती है। तालिबान के सूत्रों ने रॉयटर्स को यह भी बताया कि समूह के सह-संस्थापक और राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख मुल्ला अब्दुल गनी बरादर नई अफगान सरकार का नेतृत्व करेंगे। तालिबान के सह-संस्थापक, मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब और शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई के सरकार में वरिष्ठ पदों पर होने की संभावना है।

कल तक माना जा रहा था कि पंजशीर प्रांत को छोड़कर तालीबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। लेकिन आज तालीबान ने काबुल में जश्न मनाया और ये जश्न पंजशीर पर कब्जा करने के बाद मनाया गया। तालीबान का कहना है कि उन्होंने पंजशीर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एजेंसियों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि तालिबान लड़ाकों ने जश्न में हवा में हथियार दागे, जिसके बाद काबुल में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। तालिबान ने पंजशीर प्रांत को जीनते का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार रात हवा में गोलियां चलाईं।
तालिबान के सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को शनिवार को बताया कि उसके लड़ाकों ने पंजशीर घाटी पर कब्जा कर लिया था, जो अफगानिस्तान पर कब्जा करने की उसकी लड़ाई थी। तालबानी कमांडर ने कहा कि सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा से, अब पूरा अफगानिस्तान हमारे नियंत्रण में हैं। और पंजशीर अब हमारे अधीन है।

वहीं अहमद मसूद जो कि पंजशीर के लडाकों का नेतृत्व कर रहे हैं ने इस बात का पूरी तरह खंडन किया। अहमद मसूद ने कहा है कि पंजशीर की जीत की खबरें पाकिस्तानी मीडिया में घूम रही हैं। यह एक झूठ है।