Dausa Crime : बैंक में दिनदहाड़े फायरिंग कर लाखों लूटे, नकाबपोश लुटेरों ने मैनेजर की कनपटी पिस्टल लगाकर लूटे लाखों
Dausa: दौसा में बुधवार सुबह तीन नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एक बैंक से आठ लाख रुपये लूट लिये. लुटेरों ने फायरिंग भी की, सौभाग्य से कोई कर्मचारी या ग्राहक घायल नहीं हुआ। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तीनों बदमाश लासोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में हथियार लेकर आए थे. दो बदमाश बैंक में घुसे और तीसरा बैंक के बाहर द्वार पर खड़ा हो गया।
दो नकाबपोश अपराधियों ने बैंक मैनेजर के पास पहुंचकर उनके सिर पर तमंचा तान दिया. इसके बाद बैंक मैनेजर को लेकर तिजोरी तक पहुंचे और वहां तिजोरी खुलवा कर करीब 8 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना मंडावरी और लालसोट थाना क्षेत्र के बिलोना गांव स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की है. घटना के बाद बैंक में मौजूद ग्राहकों ने भी अपराधियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए।
बैंक में लूट की सूचना पर एएसपी लालचंद कयाल मौके पर पहुंचे और मैनेजर से
घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि सुबह बिना नंबर की बाइक लेकर 3
बदमाश आए और बैंक में फायर किए। बदमाश सुबह 10.55 बजे बैंक में घुसे और 11
बजे लूट कर फरार हो गए। लूट के दौरान बैंक में 4 ग्राहक और 2 कर्मचारी थे। इसके अलावा एक बैंक मित्र था। उन्होंने मैनेजर को धमकाकर 8 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों अपराधियों की तलाश कर रही है
बैंक प्रबंधक नेमीचंद मीणा ने बताया कि बैंक में मास्क पहनकर आए 3 बदमाशों ने दरवाजे से अंदर घुसते ही फायरिंग कर दी और उनके सिर पर तमंचा लगा दिया. इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम में रखे रुपए भी उठा लिए. बैंक के पड़ोस में रहने वाली महिला प्रेम देवी ने बताया कि जब गोली चलने की
आवाज आई तो मैं घर में काम कर रही थी। मैंने समझा की बंदर भगाने के लिए
नकली बंदूक बेचने वाले आए हैं।
बैंक में रुपए लेने आई एक
बुजुर्ग महिला को बदमाश कह रहे थे कि माई दूर जाकर बैठ जा, नहीं तो गोली
मार देंगे। मैं यह सब देखकर वापस अपने घर में चली गई।