एसएमएस हॉस्पिटल की लापरवाही की भेंट चढ़े मृतक सचिन को न्याय के लिए आयोजित न्याय यात्रा के बाद उसकी बहन और ताऊ दुखी होकर आज गाँव की टंकी पर चढ़कर अपने भाई के लिये न्याय की माँग की
दौसा, विप्र महासभा के अध्यक्ष सुनील उदेईया और मौजूद नेताओ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कलेक्टर दौसा से माँग की इस मामले पर तुरंत संज्ञान ले और परिवार को मदद करे जिससे कोई अन्य घटना घटित नहीं हो कलेक्टर की ओर से उप ज़िला कलेक्टर, तहसीलदार, सीओ, एसएचओ द्वारा पाँच लाख की तत्काल मदद, संविदा पर नौकरी की घोषणा की और प्रशासन ने विधायक से बात कर एक दो दिन में मुख्यमंत्री से बड़ा आर्थिक पैकेज दिलाने का आश्वासन दिया।
मौकै पर विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदेईया, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी अंतर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज थोई ने प्रशासन को चेतावनी दी कि पाँच दिन में आर्थिक पैकेज नहीं देने पर जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा । विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदेईया, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज थोई, विप्र महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज, संभाग अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, धर्मेंद्र बैनाडा,पंकज शर्मा, नेहा चतुर्वेदी, अनिल जैमन, क्षेत्रीय विधायक, सरपंच और सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।