राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्वर्णकार समाज की 200 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी
बुगाला। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार जन कल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में जीणमाता के पास अजमीढ़ धाम में सोनी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।अध्यक्षता अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मायच ने की।विशिष्ट अतिथि बहादुर सिंह मायछ मायच,दुलीचंदमौसूण, सज्जन लावट,नरेश ठाकरान, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह,प्रभुदयाल डांवर,महावीर प्रसाद जाटावत,गोविंद सिठावत, राजकुमार बैराड़िया,बीडीओ अनिल भामा रहे।फाऊंडेशन अध्यक्ष ललित सुनालिया ने बताया कि इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा सीए,डॉक्टर, इंजीनियर,एमबीए,लेक्चरर व किसी भी विषय में उच्च डिग्रियां प्राप्त समाज के 200 से अधिक होनहारों का सम्मान किया गया जिसमें झुंझुनूं जिले के 13 प्रतिभागी शामिल हुए।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में एनसीसी कैम्प में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने व राष्ट्रगान में शामिल होने वाली डूंगरी खुर्द निवासी पलक सोनी का भी सम्मान किया गया।वही एक नेत्रहीन विद्यार्थी श्यामसुंदर के अध्ययन की भी काफी सराहना की गई।अंधे होने के बावजूद भी इन्होंने बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।इस मौके पर नवलगढ़ निवासी नन्दकिशोर पुत्र रामावतार सहदेवड़ा ने अपनी माता की स्मृति में अजमीढ़ मंदिर परिसर में सरस्वती प्रतिमा लगाने की घोषणा की।दिल्ली निवासी भामाशाह नरेश ठाकरान ने 51 हजार रुपए का सहयोग दिया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रकाश सोनी रत्न ने किया।इस दौरान बिड़दी चन्द रोडा,दीपक झींगा,घनश्याम लावट,राकेश कड़ेल,सत्यनारायण घडोलिया, रामवल्लभ रोडा,गुढ़ागौड़जी अध्यक्ष ओमप्रकाश सुनालिया, सोनी,सांवरमल डांवर,सुभाष कड़ेल,जितेंद्र सोनी,महेश सोनी जेजूसर,सुभाषचंद डांवर उदयपुरवाटी,लीलाधर तूणगर, इंद्रकुमार सोनी डुलानिया, मातूराम खेतड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया।