संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नियमितीकरण को लेकर चल रहे आंदोलन में बूंदी जिले के संविदा शिक्षकों द्वारा जयपुर में किया जमकर विरोध प्रदर्शन नियमितीकरण की मांग को लेकर 15 अक्टूबर से चल रहा है जयपुर में धरना
राजीव गांधी पैरा टीचर्स, मदरसा पैरा टीचर, शिक्षाकर्मी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर ठाकुर शमशेर खान के नेतृत्व में 15 अक्टूबर 2021 से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में जिले के तीनों समूहों ने शहीद स्मारक जयपुर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया बूंदी से संजय खान के नेतृत्व में दो बसों में सवार होकर लगभग 120 संविदा शिक्षक धरना स्थल जयपुर पहुंचकर उग्र नारेबाजी के साथ सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया
जिले के 21 संविदा शिक्षकों द्वारा अपने रक्त से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रियंका गांधी वाड्रा , राहुल गांधी के नाम पत्र व पोस्टर लिखा जिसमें विरोध को नई तरीके से दर्शाने हेतु शोषण की चक्की नाम से एक थीम तैयार कर प्रदर्शन किया दो पाटों के बीच फंसे संविदा शिक्षकों की व्यथा दर्शाई गई इस दौरान उपस्थित रहे तरन्नुम फातिमा, अंजुम नाज, रुबीना, इशरत परवीन, जाहिद जिलानी ,शहजाद, अनवर, रफीक, हाफिज, वहाब, इलियास, अयूब आदि बड़ी संख्या में संविदा शिक्षक |