जयपुर। प्रदेश के कोटा शहर में एक 22 वर्षीय युवक ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। यह घटना शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की है, और मृतक युवक का नाम कुलदीप है जो कि देहीखेडा पनवाड का रहने वाला है। दीपक ने ग्रेजुएशन कर रखा था और वह कोटा में किसी निजी कंपनी में जॉब करता था।
मृतक युवक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मरने की वजह अपनी गर्लफ्रैंड को बताया है। सुसाइड नोट में लड़की के नाम के आगे 'I LOVE YOU' लिखा है। और लिखा है की वह लड़की की वजह से जान दे रहा है।
मृतक के दोस्त सूरज ने बताया दीपक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह लड़की उससे मिलने कमरे पर भी आया करती थी। जब दीपक के परिवार वालों ने उसे फोन किया तो फोन बंद आ रहा था। कुलदीप की मां के कहने पर सूरज दीपक के कमरे पर गया और वहां उसने देखा कि कुलदीप अचेत पड़ा हुआ था। साथी की मदद से उसे एमबीएस लेकर आए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्डम रिपोर्ट में पता चला कि दीपक की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। दीपक के परिवार में मां-बाप के अलावा एक बड़ा भाई और तीन बहनें हैं। दीपक के पिता एक रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। और बहिनों की शादी हो चुकी है। दीपक की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों का रो—रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा है कि अगर दीपक के परिवार वाले शिकायत करते हैं तो जांच की जायेगी और कार्यवाही की जोयगी।