भारडू की ढाणी के हीरामल मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया 24 घंटे का अखंड रुद्राभिषेक

भारडू की ढाणी के हीरामल मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया 24 घंटे का अखंड रुद्राभिषेक

आचार्य चिरंजीव शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ मैनपुरा सरपंच नीलम चौधरी सहित 51 जोड़ों ने किया 24 घंटे का अखंड रुद्राभिषेक

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुरा के भारडू की ढाणी में स्थित लोक देवता हीरामल महाराज के मंदिर में भगवान भोलेनाथ का 24 घंटे का अखंड रुद्राभिषेक धनावता धाम के भक्त सांवताराम, धोलामेड़ के गुरुजी रामचंद्र, चंवरा के गुरुजी मूलचंद, भारडू के गुरुजी चंदगी राम के सानिध्य में आचार्य चिरंजीव शास्त्री व वैदिक विद्वानों ने मंत्रोचार के साथ 51 जोड़ों द्वारा किया गया। रुद्राभिषेक की शुरुआत मंगलवार दोपहर 12:15 बजे की गई जिसमें मैनपुरा सरपंच नीलम चौधरी सहित 51 जोड़ों ने बुधवार दोपहर 12:15 बजे तक भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद भगवान भोलेनाथ का श्रंगार किया गया तथा महाआरती के पश्चात भगवान शिव को प्रसाद का भोग लगाया गया। तत्पश्चात जलाभिषेक में शामिल 51 जोड़ों ने धनावता धाम के भक्त सांवता राम से आशीर्वाद प्राप्त कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख, चैन, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सेवापति कालूराम रोहिताश हजारी डीलर नत्थुराम बराला प्रदीप मीणा धूड़ाराम गुरुदयाल कुमावत मोहर सिंह कुमावत श्रीराम बांगड़वा राजेंद्र बराला टोमी गूर्जर सहित काफी संख्या में ग्राम पंचायत मैनपुरा के पांच गांवों के महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।