बूंदी जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में - 11 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

बूंदी, 9 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत गुरुवार को नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहे अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों में 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बूंदी विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के अशोक डोगरा, आम आदमी पार्टी के किशनलाल, बहुजन समाज पार्टी की सीता मीणा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा, अभिनव लोकतंत्र पार्टी से राकेश गोस्वामी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से लक्ष्मण लाल, निर्दलीय गिर्राज शर्मा, निर्दलीय प्रकाशचंद बंजारा, निर्दलीय रहीमुद्दीन, निर्दलीय राधेश्याम, निर्दलीय रूपेश शर्मा, निर्दलीय सोनल मोरालिया चुनाव मैदान में हैं।

इसी प्रकार हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें इंडियन नेशनल कांगेस से अशोक, भारतीय जनता पार्टी से प्रभुलाल सैनी, बहुजन समाज पार्टी के सत्यनारायण रैगर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के रामलखन, निर्दलीय उदयलाल गुर्जर, निर्दलीय रामप्रसाद चुनाव मैदान में हैं।
        
केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी की चन्द्रकांता मेघवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के चुन्नीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा, बहुजन समाज पार्टी के रामस्वरूप आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कैलाश वर्मा, निर्दलीय मनमोहन बैरवा, निर्दलीय राकेश बोयत, निर्दलीय राजेश कुमार, व निर्दलीय सोराज सिंह चुनाव मैदान में हैं।

11 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए
          
विधानसभा चुनाव के अंतर्गत गुरूवार को नाम वापसी के अंतिम दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिया। जिला निर्वाचन अनुभाग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बूंदी में निर्दलीय अर्जुन, निर्दलीय शैलेश करवा, निर्दलीय बीबू लाल, निर्दलीय शिवप्रसाद मीणा, निर्दलीय महेश कुमार जिंदल, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय शंकर, निर्दलीय देव किशन मेघवाल, निर्दलीय डॉ. चन्द्रशेखर, निर्दलीय ब्रजमोहन तथा हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय नूर मोहम्मद तथा निर्दलीय मुनेशी ने अभ्यर्थिता वापस ले ली।