जयपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज एनसीबी ने एक क्रूज से से ड्रग्स सहित अरेस्ट किया है। आर्यन खान के साथ अन्य तीन लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अरेस्ट किया है। एनसीबी ने शनिवार को एक क्रूज जहाज पर छापेमारी की जंहा पर चल रही ड्रग्स पार्टी भंडाफोड़ किया और इस पार्टी में लिप्त पाये गये लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आठ बंदियों को रविवार को मुंबई में चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर ड्रग जब्ती के आरोप में हिरासत में लिया है। और आर्यन से पूछताछ की जा रही है।
इस छापेमारी के दौरान कॉर्डेलिया क्रूज से एनसीबी के अधिकारियों ने कोकीन, हशीश और एमडी जैसी दवाएं जब्त कीं। एनसीबी ने बताया कि हमें एक इंर्फोमेशन मिली जिसके मुताबिक यह क्रूज शनिवार को गोवा के लिए रवाना होना था। सूचना मिलते ही कार्यवाही की गई और एनसीबी के अधिकारियों ने ड्रग पार्टी करते हुए एक ग्रुप को पकड़ा। सूत्रों ने कहा कि जब जहाज मुंबई के तटों से निकला और समुद्र के बीच में था, तो एक पार्टी शुरू हुई जहां ड्रग्स का सेवन किया गया था।
एनसीबी पुलिस रिमांड की मांग करेगी, क्योंकि वह मामले में आगे की जांच करना चाहती है। सूत्रों ने बताया कि मामले में और लोगों से पूछताछ की जाएगी।
वहीं कॉर्डेलिया टूरिज्म के सीईओ ने एनसीबी ड्रग बस्ट मामले से किसी भी संबंध से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि "इस बयान के माध्यम से, मैं यह व्यक्त करना चाहता हूं कि कॉर्डेलिया क्रूज़ किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना से जुड़ा नहीं है। कॉर्डेलिया क्रूज़ ने अपने जहाज को एक निजी कार्यक्रम के लिए दिल्ली स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को किराए पर लिया था।