Kota : रेलवे चिकित्सालय के आयोजित शिविर में 38 महिलाओं ने कराया कैंसर स्क्रीनिंग एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान


कोटा 05 जुलाई,2023। मंडल रेल चिकित्सालय कोटा में बुधवार, दिनाँक 05 जून को महिलाओं हेतु कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुपर्णा सेन रोय की अध्यक्षता एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर के मार्गदर्शन में किया गया। स्वास्थ्य जाँच शिविर में फिजिशियन डॉ. के.बी. शर्मा एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं परिजनों की रक्त संबंधित समस्त जाँच की एवं उचित परामर्श एवं इलाज किया गया। इसके अतिरिक्त मंडल रेल चिकित्सालय कोटा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुजन यादव द्वारा महिलाओं की पेपस्मीयर एवं स्तन कैंसर हेतु स्क्रीनिंग की गई। इस शिविर में महिला चिकित्सको द्वारा उपस्थित लाभार्थी को महिलाओं में होने वाले कैंसर से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। शिविर में 38 महिलाओं ने भाग लिया।