सीएचसी में 39 महिलाओं ने नसबंदी शिविर में भाग लिया
कैलाश बबेरवाल समाचार-ब्यूरो झुंझुनूं
झुंझुनूं जिले की विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में जयपुर रोड़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी कार्यवाहक प्रभारी डॉक्टर मनोज सैनी ने बताया कि शिविर में 40 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया। जिनमें 39 महिलाओं ने परिवार नियोजन का साधन अपनाया। जिनका बीडीके अस्पताल झुंझुनूं के डॉक्टर शक्ति सिंह की टीम के द्वारा सभी का सफल ऑपरेशन किया व 40 महिलाओं ने परिवार कल्याण के तहत शिविर में नसबंदी करवायी। शिविर में सांवर मल व महेश कुमार एएलटी के द्वारा महिलाओं की लैब में जांच की गई। इस दौरान डॉक्टर विकास ओलखा गुढ़ा गोड़जी, राकेश ओलखा, एएनएम बीके रानी, आशा कुमारी, संतरा देवी, अंजु मणकसास, उमेद कुमारी, आशा सहयोगिनी चंद्रकला, बुलकेश, प्रेम देवी, राजबाला परसरामपुरा, अनीता रघुनाथपुरा, मंजू मंडावरा, मधुबाला पचलंगी, आशा सैनी पहाड़ीला, मीना सैनी नांगल सहित उपस्थित स्टाफ ने शिविर में सहयोग किया।