संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
बाइक सवार दाे बदमाशों ने दिया वारदात काे अंजाम
उपखंड क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी में चंवरा की तरफ जाने वाली रोड पर एक अनाज व्यापारी की आंखों में मिर्च डालकर बाइक सवार दो बदमाश गल्ले से चार लाख रुपयाें की लूट कर फरार हाे गए। लूट की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ललित कुमार चंवरा का रहने वाला है और भवानी ट्रेडर्स के नाम से अनाज का व्यापार करता है।
पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान पर दिन में हुई बिक्री का हिसाब मिला रहा था। इस दाैरान बाइक सवार दाे बदमाश दुकान में आए और मूंगफली का भाव पूछने लगे। इस दाैरान उनमें से एक बदमाश ने व्यापारी की कनपट्टी पर पिस्टल दी। व्यापारी कुछ समझ पाता दूसरे बदमाश ने जेब से मिर्च पाउडर निकाला और उसकी आंखाें में डाल दिया।
इसके बाद दाेनाें बदमाशों ने उससे गल्ले की चाबी मांगी, लेकिन व्यापारी ने देने से मना किया ताे दाेनाें बदमाशों ने उसकी जेब से जबरन चाबी निकालकर गल्ले से करीब चार लाख रुपए लूट कर फरार हाे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।