माता श्री वैष्णोदेवी की मूर्ति का 40 वां स्थापना दिवस 22 अक्टूबर को

माता श्री वैष्णोदेवी की मूर्ति का 40 वां स्थापना दिवस 22 अक्टूबर को

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बून्दी 21 अक्टूबर,
खोजागेट रोड़ स्थित माता श्री वैष्णोदेवी की मूर्ति का 40 वां स्थापना दिवस 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को मनाया जाएगा।
श्री पंजाबी जन सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार वधवा ने बताया कि
परम हर्ष के साथ सभी समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है कि श्री पंजाबी जन सेवा समिति बूंदी द्वारा संचालित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित मातेश्वरी श्री वैष्णोदेवी जी की मूर्ति का स्थापना का कल 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को 40 वा स्थापना दिवस है इस अवसर पर रात्रि 9:00 बजे से 11:30 तक मातेश्वरी की चौकी भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा सभी समाज बंधुओं एवं मातेश्वरी के भक्तजनों से निवेदन है कि 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को मंदिर परिसर में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर मातेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करें।