लोधा समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
सामुहिक विवाह सम्मेलन एक अच्छी परम्परा है - विपिन डेविड़
जयपुर/जयसिंहपुरा 16 मई। लोधा, लोधी विकास समिति जयसिंहपुरा जयपुर के तत्वावधान में रविवार दिनांक 15 मई 2022 को आयोजित द्वितीय आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज बन्धूओं की मौजूदगी में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और दीर्घकालीन सुखमय दाम्पत्य जीवन के पथ पर संग-संग चलते हुए जीने के लिए अतिथियों सहित समाज बन्धूओं का आशीर्वाद लिया।
आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन के मुख्यअतिथि विपिनकुमार डेविड राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा एवं विधायक एटा (उ.प्र.), अध्यक्षता गोविन्दप्रसाद रानीपुरिया प्रान्तीय अध्यक्ष एवं विधायक मनोहरथाना, विशिष्ठ अतिथि बांकेलाल लोधा राष्ट्रीय महामंत्री, नन्दलाल लोधा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विष्णुदत्त लोधा राष्ट्रीय संरक्षक अधिकारी कर्मचारी संघ, रामकिशन लोधा, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष, हरिपालसिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भीमसिंह लोधा, भंवरलाल ठाकुर प्रान्तीय प्रवक्ता, भारतसिंह लोधा प्रदेश युवा संगठन मंत्री, कमलेश लोधा राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश लोधा जिलाध्यक्ष झालावाड़, रतनसिंह लोधा जिलाध्यक्ष जयपुर, भगवानसिंह लोधा जिलाध्यक्ष भरतपुर, भीमसिंह लोधा जिलाध्यक्ष अजमेर, श्रीमति ललिता लोधा प्रांतीय महिलाध्यक्ष, श्रीमति कृष्णासिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनीता ठाकुर नगर अध्यक्ष झालावाड़, सरपंच राकेश कुमार थे।
कार्यक्रम में वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिनकुमार डेविड ने कहाकि इस आयोजन में 42 जोड़े अपने नये जीवन की शुरूआत कर रहे है। सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे नवदम्पतियों एवं इस भव्य, संस्कारिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक सामुहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण लोधा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहाकि सामुहिक विवाह सम्मेलन एक अच्छी परम्परा है। जो फिजुलखर्ची पर अंकुश लगाती वहीं समाज को एकता के सूत्र में पिरोती है। सरकारें भी सामुहिक विवाह सम्मेलनों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहाकि हमारा समाज कृषि प्रधान है, हम खेतों में हल चलाने के साथ-साथ कलम चलाने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित बनायें, व्यवसाय के क्षेत्र में भी उतरोत्तर तरक्की करें ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिऐ। तभी हम देश की मुख्यधारा के साथ चल पायेंगे।
इस अवसर समारोह के अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा के अध्यक्ष एवं विधायक गोविन्दप्रसाद रानीपुरिया ने सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे सभी 42 जोड़ों को दीर्घायु सुखमय दाम्पत्य जीवन एवं सात फैरों में सात वचन निभाते हुए गृहस्थ जीवन जीने का आव्हान किया और बतायाकि मंगल जीवन से समाज, जिला एवं देश का विकास होता है। उन्होंने कहाकि सम्मेलन में शादी का अलग ही अनुभव और आनन्द की अनुभूति होती है वहीं समाज की फिजुलखर्ची रूकती है। हमारा समाज आर्थिक स्थिति से कमजोर है। इसलिए हमें सामाजिक कुरीतियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहाकि संगठन कोई भी हो वह समाज को आगे बढ़ाता है। हमारे समाज के कई अग्रिम संगठन भी है लेकिन वह भी समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि हम समाज को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक लाभ दिलाने में संगठित होकर समाज के व्यक्ति का सहयोग करें।
अधिकारी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक विष्णुदत्त लोधा ने कहाकि अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा हमारे समाज की सभी संगठनों का पिता है। समाज के सभी छोटे बड़े संगठन महासभा के निर्देशन में लोधा, लोधी, लोध समाज के लिए ही काम करते है। इसलिए महासभा को सभी संगठनों को साथ में लेकर काम करने की जरूरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल लोधा ने कहाकि समाज की एकता विकास की चाबी है।
महासभा के झालावाड़ जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश लोधा ने कहाकि ऐसे आयोजनों की सफलता के लिए अफवाहों से बचें। जयपुर जिलाध्यक्ष रतनसिंह लोधा ने कहाकि जयपुर में समाज का एक ही संगठन है और हमें ज्यादा से ज्यादा सामुहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजनों पर जोर देना चाहिऐ। क्योंकि शान और शौकत में अनावश्यक खर्च होता है। उन्होंने देहज प्रथा का भी विरोध किया। समारोह को अजमेर जिलाध्यक्ष भीमसिंह लोधा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शिवप्रताप हरसाना ने कहाकि लोधा समाज ऐतिहासिक समाज है जिसने कभी भी पीठ नहीं दिखाई है।
इस अवसर पर सामुहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण लोधा ने सभी जोड़ों को अपनी ओर से शुभकामनाऐं देते हुए अपने पुत्र यशवन्त लोधा के हाथों साड़ियों का वितरण किया। अन्त में सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए लोधा लोधी विकास समिति जयसिंहपुरा चाकसू, जयपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण लोधा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्त्ताओं, समाजसेवियों सम्मेलन में सहयोग करने वाले भामाशाहों सहित आमजन का आभार प्रकट किया। अतिथियों ने कार्यक्रम में सामुहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग करने वाले भामाशाहों का मंच पर साफा बंधवाकर, शॉला ओढ़ाकर एवं पुष्पाहार पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन लोधा ने किया।
समारोह में जयपुर से अध्यक्ष रतनसिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश आर्य, श्यमसिंह नरवरिया, कार्यकारी अध्यक्ष सौभाग लोधा, सचिव मूलचन्द, राजवीरसिंह, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र पथरिया, देवेन्द्र राजपूत, संगठन मंत्री लोकेशसिंह, मीडिया प्रभारी बृजपाल लोधा, कैंकड़ी चौकी 44 पंचायत से सचिव बद्रीनारायण लोधा, दुर्गालाल लोधा, गणपत लोधा देवखेड़ी, अजमेर रणजीतसिंह, जिलाध्यक्ष भीमसिंह, तेजमल लोधा, कौशलकुमार लोधा, बालूराम लोधा, सुखलाल, किशनलाल, दुर्गालाल लोधा, गार्ड़ कमलेश लोधा, रामकुमार मीना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से सम्मेलन में आये वर-वधू एवं उनके परिजनों सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धू समारोह में मौजूद थे।
-----------------------------