56 तोला सोना, 200 तोला चांदी व 50,000 रूपये नकदी चोरी करने वाले नकबजन गिरफ्तार

दिनांक - 21 अक्टूबर 2022

56 तोला सोना, 200 तोला चांदी व 50,000 रूपये नकदी चोरी करने वाले नकबजन गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना लोहावट में दिनांक 30.09.2022 की रात्रि को घर में घुसकर स्वर्ण चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करने वाले 02 नकबजन को दिनांक 20.10.2022 को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटना का विवरण -
दिनांक 01.10.2022 को प्रार्थी श्री रामनिवास पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी रिड़मलनगर भोजाकोर पुलिस थाना लोहावट ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस मजमून की पेश की कि दिनांक 30/9/2022 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मेरे रहवासी मकान में घुकसर ताला तोड़कर घर की अलमारी व बक्सों में रखें हुये 56 तोला सोने व 200 तोला चांदी के आभूषण तथा 50,000 रूपये नकदी चुराकर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना लोहावट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाकर माल मुलजिम की तलाश आरम्भ की गई।
कार्यवाही का विवरण -
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला हाजा के समस्त थानाधिकारीयों को सम्पति सम्बन्धी अपराधों को शीघ्र ट्रेस आउट कर मुलजिमानों की गिरफतारी के विशेष निर्देश दिये गये थे। जिसकी पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी श्री अकलेश कुमार शर्मा, वृताधिकारी वृत लोहावट श्री पारस सोनी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना लोहावट श्री ब्रदीप्रसाद नि.पु. के नेतृत्व मे अज्ञात मुलजिम की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया टीम द्वारा अपने आसूचना नेटवर्क, मुखबीर सम्पर्क एवं तकनीकी डाटाबेस की सहायता से घटना में सदिग्ध बगताराम पुत्र भींयाराम जाति मेघवाल निवासी कोलु राठोड़ान पुलिस थाना लोहावट व सुरेश पुत्र प्रेमाराम जाति मेघवाल निवासी मण्डला खूर्द पुलिस फलोदी को दस्तयाब कर तकनीकी व मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ करने पर उक्त वारदात स्वीकार करने पर दस्तयाब मुलजिमानों कोे गिरफतार कर घटना का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की। गिरफतार मुलजिमानों से चोरी किये गये स्वर्ण, चांदी आभूषण व नकदी की बरामदगी के प्रसास जारी है।

गिरफतार अभियुक्त -
बगताराम पुत्र भींयाराम जाति मेघवाल निवासी कोलु राठोड़ान पुलिस थाना लोहावट
सुरेश पुत्र प्रेमाराम जाति मेघवाल निवासी मण्डला खूर्द पुलिस फलोदी
पुलिस टीम -
उक्त चोरों को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी लोहावट बद्रीप्रसाद नि.पु., स.उ.नि. समुन्द्रसिंह, हैडका. पूनाराम, महिपाल, कानि. बजरंगलाल, हरिराम, जगदीश, जितेन्द्र, आशाराम, सदामाराम की अहम भूमिका रही जिन्हें पुरूस्कृत किया जायेगा।
नोटः-उक्त कार्यवाही में कानि. अशोक कुमार थाना लोहावट व सुरेश डूडी साईबर सैल की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर _गौतम के गट्स,जोधपुर।