66वीं जिला स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता 17 से 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग का शुभारंभ
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 14 नवंबर। 66वीं जिला स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता 17 से 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग का नूतन भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूंदी द्वारा आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बूंदी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर अरबन कॉपरेटिव बैंक चेयरमेन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में खेलों के प्रति पहली बार अनुकूल वातावरण का निर्माण हुआ है जिसका लाभ आने वाले समय में प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को मिलेगा।
प्रतियोगिता शुभारंभ से पूर्व नूतन भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक शारीक मोहम्मद ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक गुरु दत्त शर्मा, संतोष पाटनी, महावीर शर्मा, संजय पांडे, मनोज आर्य, राजकुमार शर्मा, हरीश चौहान, खालिद मोहम्मद, अबरार मोहम्मद, रोहित बैरागी, निर्णायक एवं चयन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से आए खिलाड़ी शामिल थे।