गुंवार गांव में 66 वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

गुंवार गांव में 66 वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 16 नवंबर। 66 वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुंवार में हुआ।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला प्रमुख चंद्रावती कवर,बूंदी विधायक अशोक डोगरा , जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी, गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष देव लाल चांदना ने शिरकत की ।
जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में 8 टीमों और बालिका वर्ग में 3 टीमों ने भाग लिया । इस दौरान प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में विजेता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बावड़ी तथा उपविजेता राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,गुंवार रही।
इसी तरह छात्र वर्ग में विजेता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बावड़ी तथा विजेता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गुंवार रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
समाहरोह में संदीप पुरोहित, लोईचा सरपंच रामरतन भील तथा स्थानीय स्टाफ ,ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे। लोईचा पीईईओ रामस्वरूप मीणा और स्थानीय प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार प्रजापत ने अतिथियों का स्वागत किया।