75वें गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

जटवाड़ा।  26जनवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जटवाड़ा में गणतंत्र दिवस एवम् वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित किया गया। ध्वजारोहण ग्राम पंचायत सरपंच रामबिलास सैनी, प्रधानाचार्य राजकुमार महावर, उपप्रधानाचार्य अलका माथुर एवम् पूजा जैन ने किया। भामाशाह के रूप में टीटी कॉलेज विवेकानन्द गोठड़ा की निदेशक पद्माक्षी मैम मुख्य अतिथि रही।


इस अवसर पर विधालय केछात्र एवम् छात्राओं द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संचालित करते हुए नरेश कुमार चतुर्वेदी व्याख्याता ने बताया कि इस अवसर पर विधालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण जनों की भारी संख्या उपस्थित थी। चिकित्सा विभाग के चिकित्सक एवम् वार्ड पंच, विधालय का समस्त स्टॉफ,अभिभावक एवमं बच्चे भी उपस्थित रहे।