जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

राजसमंद । गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया । जिला स्तरीय समारोह बालकृष्ण विद्या भवन राउमावि के खेल प्रांगण में सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुआ। सर्वप्रथम जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके पश्चात परेड, महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन, सामूहिक पीटी एवं व्यायाम प्रदर्शन, पारितोषिक एवं प्रशंसा पत्र विवरण, छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गीत, नृत्य, झाँकियाँ प्रदर्शन आदि का आयोजन किया गया । अंत में पुनः राष्ट्र गान किया । इसके साथ ही सभी उपखंड एवं ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये ।