75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह ने वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

 -जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

डीग, 75 वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लासपूर्वक व गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह किशन लाल जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ जिसमें जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने ध्वजारोहण किया एवं परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। छठी आरएसी कमांडर श्री झारिया सिंह के नेतृत्व में आरएसी, राजस्थान पुलिस, आरपीटीसी, एनएसएस बालिकाएं एवं पुलिस बैंड के साथ अन्य टूकडियों ने मार्च पास्ट किया एवं जिला कलक्टर को सलामी देते हुए मुख्य मंच के आगे से गुजरे।जिला कलेक्टर शरद मेहरा, डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह व पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस पर सभी जिले वासियों को बधाई दी एवं इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, तहसीलदार सीकरी अंकित कुमार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार, सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी, सहायक विकास अधिकारी विजय जैन, वरिष्ट सहायक पुष्पेंद्र भारद्वाज, वरिष्ट सहायक हरिओम शर्मा, अध्यक्ष भारतीय कला संस्थान डीग अशोक शर्मा, श्री लक्ष्मण मंदिर महंत मुरारी लाल पाराशर, श्री गोकुल चंद्रमा जी मंदिर कामां व्यवस्थापक आनंद चतुर्वेदी सहित कुल 24 को सम्मानित किया गया । राज्यपाल संदेश का हुआ पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर रणजीत गोदारा ने समारोह में माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डीग की छात्राओं द्वारा "चिरमी म्हारी चिरली" लोकगीत पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही गुरु आशीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग द्वारा सामूहिक नृत्य "ओ रंग दे" गीत पर शानदार प्रस्तुति की गई । भामाशाहों द्वारा 1300 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई । लाला मुरारी लाल स्मृति अग्रवाल सेवा संस्थान के संरक्षक बाबूलाल गोयल, पंकज गोयल, रमेश सर्राफ, रमेश बंसल, राजकुमार गोयल, वीरेंद्र जैन, महेश जी द्वारा 1300 बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। यह अपने आप में जिला स्तर पर भामाशाहों को आह्वान कर प्रशासन को जनसहयोग के लिए अद्भुत पहल रही।शानदार रहा व्यायाम प्रदर्शन समारोह में सर्दी की ठिठूरन एवं कोहरे की धुंध मे पुलिस बैंड की मधूर धूनों पर एवं बैंड के थाप पर नगर की राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सामुहिक व्यायाम का प्रदर्शन कर सभी को मोहित किया गया। इस दौरान प्रेम भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीग, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल डीग,  विकास बाल विद्या पीठ सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों ने व्यायाम में शिरकत की ।

कार्यक्रम के पश्चात विधायक शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण किया गया।ये थे उपस्थित गणतंत्र दिवस समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग कमल शर्मा, कोषाधिकारी देवेंद्र धवन, उपखण्ड अधिकारी डीग रवि गोयल, डिप्टी एसपी आशीष, आयुक्त नगर परिषद नर्सीलाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर, जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल, नायब तहसीलदार पुष्कर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।