•ऑपरेशन अमानत-
774 यात्रियों को उनके छूटे/मिसिंग सामान अनुमानित कीमत 1,81,79,323 रू को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
•यात्री सामान की चोरी-
206 आरोपियों को पकड़कर संबंधित जीआरपी को सुपुर्द करते हुये 189 प्रकरणों को हल किया गया।
•अवैध आर्म्स परिवहन-
रेलवे स्टेशन, यात्री गाड़ियों में अवैध रूप से आर्म्स रख कर यात्रा करने वाले 14 व्यक्तियों को पकड़कर संबंधित जीआरपी/पुलिस को सुपुर्द किया गया।
•अवैध शराब तस्करी-
शराब का परिवहन करने वाले 79 व्यक्तियों को पकड़कर संबंधित जीआरपी को सुपुर्द किया गया।
•भारतीय दंड संहिता के तहत कार्यवाही- यात्री सामान की चोरी के अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत 125 व्यक्तियों को पकड़कर संबंधित जीआरपी को सुपुर्द करते हुये 118 प्रकरण हल किये गये।