रेलवे चिकित्सालय में आयोजित दो दिवसीय शिविर में 79 महिलाओं ने कराया परीक्षण

कोटा। निरामयी संस्था, बेंगलोर के द्वारा केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के सौजन्य एवं रेलवे अस्पतालों के सहयोग से मण्डल रेल चिकित्सालय, कोटा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुपर्णा सेन राय के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दो दिवसीय महिला ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप के आयोजन किया गया है। यह एआई बेस्ड रेडिएशन-फ्री एवंनॉन कोंटेक्ट ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प है। इस कैम्प में परीक्षण के प्रथम दिन कुल 33 एवं दूसरे दिन 46 महिला रेल कर्मचारी एवं पात्र महिला आश्रित ने जाँच कराया। स्क्रीनिंग हेतु कुल 79 महिलाओं ने आधुनिक मशीन से परीक्षण कराया।