राजसमंद । भीम स्थित सैनिक विश्राम गृह में 8वाँ सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरि सिंह रावत तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस उप अधीक्षक उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार (सेनि) द्वारा भीम तहसील के विधायक रावत का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भीम ने बताया कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस को प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। 1953 में इसी दिन भारतीय सशस्त्र सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा सेवानिवृत्त हुए थे जिन्होने 1947-48 भारत-पाक युद्ध में नेतृत्व करते हुए जीत दिलाई।
फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा के अभूतपूर्व योगदान एवं सेवाओं के प्रति सम्मान देने के लिए भारतीय सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। सेवानिवृत अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार द्वारा सभी पूर्व सैनिकों को अपने सैन्य दस्तावेजो मे पत्नि का नाम, व जन्म दिनांक सही करवाने हेतु निर्देश दिये गये, साथ ही सभी को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर वीरांगना, वीर माता, वीर पिता, वृद्धोवय पूर्व सैनिकों के साथ ही कार्यालय कर्मचारी जितेन्द्र कुमावत का नवसृजित कार्यालय में उत्कर्ष कार्य के लिए शॉल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।