श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज बारां की निर्विरोध हुआ कार्यकारिणी का गठन

बारां। श्री खंडेलवाल दिगम्बर जैन समाज बारां के कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन हुए। सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।  वही सभी सदस्यों ने मिलकर अध्यक्ष का चुनाव किया और अध्यक्ष के लिए विनोद जैन बड़जात्या ओर  मंत्री अनिल जैन बडजात्या का एक ध्वनि मत से सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अनुमोदन किया , वही चुनाव प्रभारी महावीर जैन, विकास जैन,  ओर कार्यकारणी सदस्य अमित जैन , कामरेड सुरेंद्र जैन, अनिल जैन,  विवेक जैन,  धनेश गोधा ,मनीष गोधा, संजय गोधा, जिनेश पाटनी, अंकित पाटनी, सभी सभी सदस्यो ने अध्यक्ष विनोद जैन  व मंत्री अनिल जैन को तिलक लगा और माला पहनाकर ओर मिठाई खिला कर बधाई दी। अध्यक्ष ओर मंत्री ने सभी कार्यकरणी सदस्यों का आभार प्रकट किया। वही  समाज बन्धुवों ने भी  सभी कार्यकारणी सदस्यों और अध्यक्ष और मंत्री को बधाई दी।