हिंडोली कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

हिंडोलि बूंदी|


जिले के हिंडोली कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हिंडोली कस्बे के मध्य में वर्ष 2001 से पहले पुलिस चौकी स्थापित थी।उसके बाद पुलिस थाना कस्बे से बाहर उपखंड कार्यालय व अदालत के पास में शिफ्ट हो गया। उसके बाद धीरे धीरे अतिक्रमियों ने चौकी परिसर में कब्जा करना शुरू कर दिया और धीरे धीरे पक्के निर्माण व बाड़े बनाने शुरू कर दिए यहां तक पुलिस चौकी के बोर्ड को भी बदल दिया गया। आज हालात यह है कि पूरी पुलिस चौकी पर कब्जा हो चुका है। ओर ये सब हिंडोली पुलिस के द्वारा अतिक्रमियों को नजर अंदाज करने से होता रहा। जबकि समय समय पर हर छोटे बड़े अधिकारी चौकी परिसर के सामने से गुजरे है। अब देखना है कि हिंडोली पुलिस अपनी जगह से अतिक्रमण हटायेगी या अतिक्रमियों की बल्ले बल्ले होती रहेगी।

http://atulyasansar.com/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Video-2022-05-06-at-2.53.51-PM.mp4