5 नवम्बर को होगा बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में सर्व समाज के शहीदों की वीरांगनाओं एवं विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान समारोह
दौसा के तत्वावधान में जिला कार्यकारिणी की मीटिंग बाँदीकुई में जिला संयोजक अंजू सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संस्थाके जिलाध्यक्ष जैयन कुमार सैनी ने बताया कि आगामी 5 नवंबर को गोविंद कुंज मैरिज गार्डन,बसवा रोड, बांदीकुई में प्रातः 11 बजे से देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए बांदीकुई क्षेत्र के सर्व समाज के वीर सपूतों के सम्मान में "शहीदों की वीरांगनाओं एवं अनाथ व असहाय विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान समारोह"आयोजित करने का निर्णय लिया।
संस्था के सचिव कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक असहाय एवं पिछड़े हुए लोगों को एवं शैक्षिक रूप से मजबूती प्रदान करना है । संस्था के माध्यम से कई वर्षों से गांव-गांव ढाणी-ढाणी में जाकर पीड़ित परिवार की सोशल मिडिया पर मिशन चलाकर सहयोग करती आ रही है। उक्त सभी कार्यों से सर्व समाज को लाभान्वित करने किया जाता है। संस्था के कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द सैनी ने बताया कि भागीरथ फुले सेना सेवा समिति सर्व समाज में हो रहे पीड़ित परिवार की मदद करती आ रही है। साथ ही सर्व समाज के अनाथ बच्चों, महिलाओं, बालिकाओं की शिक्षा व रोजगार के लिए भी हमेशा सक्रिय रहकर कार्य करती है।
बांदीकुई तहसील अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सैनी ने बताया कि इस अवसर पर संस्था की जिला कार्यकारिणी के द्वारा बांदीकुई तहसील का विस्तार करते हुए तहसील संरक्षक के पद पर रामावतार सैनी एवं तहसील कोषाध्यक्ष के पद पर सोनू कुमार सैनी को मनोनीत किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित भी की।
इस अवसर पर संगठन मंत्री कमलेश सैनी, सक्रिय सदस्य पन्नालाल सैनी, संयोजक अंजू सैनी, जिलाध्यक्ष जैयन कुमार सैनी, नवीन सैनी, कमलेश सैनी, जगदीश सैनी, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद सैनी सीए, सचिव कवि कृष्ण कुमार सैनी, रामबाबू सैनी, बाँदीकुई तहसील संरक्षक रामावतार सैनी, तहसील बांदीकुई के कोषाध्यक्ष सोनू कुमार सैनीआदि उपस्थित रहे।