पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा जिले के समस्त वृताधिकारीगण थानाधिकारीदगण के साथ अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया ।

बूंदी 6 जनवरी । अपराध गोष्टी मे 100 दिवसीए कार्य-योजना के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाये जाकर अधिक अधिक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये ।
      
    • वर्ष 2023 मे अपराध के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने से अपराध मे भारी गिरावट आयी है । उसी प्रकार वर्ष 2024 मे भी अपराध मे कमी लाने के प्रयास किये जायेंगे ।
      
    •  ऑपरेशन समानता तहत पूर्व की भांति ही अभी आयोजित विवाह मे कमजोर वर्गों के दुल्हा/ दुल्हन की घोडी पर बिन्दौरी निकाली जायेगी ।
      
    • परिवादियो की शिकायत पर आवश्यक रुप से कार्यवाही की जावे । उनके द्वारा प्रस्तुत प्रथम सुचना रिपोर्ट पर मुकदमा आवश्यक रुप से दर्ज करने के निर्देश दिये गये
      
    • आदतन टाँप -10 , फरार ईनामी एवं वांछित अपराधियो के विरुद्ध ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करने के निर्देश ।
      
    • जिले के सभी थानाधिकारियों को प्रत्येक दिन समय 12 से 1.30 पीएम पर जनसुनवाई कर आम जन की  समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।
      
    • अपनी कार्यशैली एवं व्यवहार मे सुधार कर आमजन मे विश्वास पैदा करे। अच्छे कार्य से जनता का विश्वास भी  हाँसिल होगा ।
      
    • महिलाओं, बच्चो व कमजोर वर्गो के विरुद्द अपराधो का समय बद्ध निस्तारण तथा गुमशुदा बच्चो की दस्तयाबी हेतु योजनाबद्ध प्रयास करना ।
      
    • बलात्कार, पोक्सो व एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणो का निर्धारित अवधी मे निस्तारण करने के निर्देश ।
      
    • अवैध बजरी खनन, अवैध शराब , अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारो के विरुद्ध ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।
      
    • छः माह से अधिक अवधि के अनुसंधानाधीन पैंण्डिग प्रकरणो का शीघ्र निस्तारण तथा पेंण्डेसी का सीसीटीएनएस से मिलान करने के निर्देश दिये।
      
    • प्रोएक्‍टीव पुलिस के तहत 10 साल तक के पूर्व सम्‍पति सम्‍बन्‍धी चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही कर सम्‍पति सम्‍बन्‍धी अपराध चोरी नकबजनी में ओर अधिक कमी के लाने के निर्देश ।
      
    • हिस्ट्रीशीटर अपराधियो को समय समय पर चेक करने व लगातार अपराध में संलिप्‍त अपराधियों की नई हिस्‍ट्रीशीट खोलने के निर्देश ।
      
    • समानता समितियों की मिटिंग तथा सीएलजी सदस्यों की मिटिंग लेने के निर्देश दिये ।
      
    • केस आँफिसर स्कीम में चयनित प्रकरणो मे केस आँफिसर नियत अवधी पर न्यायालय में पहुचकर गवाहो के बयान करानेंं तथा प्रकरण की मोनिटरिंग करने के निर्देश दिये।
      
    • रात्री 8 बजे पश्चात शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियो के  विरूद्ध कार्यवाही करने के  निर्देश ।
      
    • सड़क दुर्घटनाओ मे होने वाली मृत्यु मे कमी लाने हेतु आमजन से यातायात नियमो के बारे मे समझाईस करने के निर्देश दिये गये ।
      
    • सोशल मीडिया का युवाओ द्वारा बहुत उपयोग किया जा रहा है अतः सोशल मीडिया पर नजर रखी जावे व उसपर कोई अपराध संबंधी सुचना मिले तो तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये.
      
           जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने राजस्‍थान पुलिस मुख्‍यालय द्वारा वर्ष 2024 की प्राथमिकताओ व श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्‍थान जयपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बून्‍दी रामकुमार कस्वां व समस्‍त वृत्ताधिकारीगण  व  थानाधिकारीगण के साथ अपराध गोष्‍टी का आयोजन कर निर्देश दिये
      
    • जिला पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्टी मे 100 दिवसीए कार्य-योजना के क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाये जाकर अधिक अधिक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये ।
      
    • लम्बित अनुसंधान पत्रावलियो का शीघ्रता से अनुसंधान कर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये । अनुसंधान मे विलम्ब से पीडित पक्ष को न्याय मिलने मे विलम्ब होता है ।
      
    • जिला पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्‍टी में निर्देश दिये की जिले में महिलाओं, बच्चो, वृद्धजनो व कमजोर वर्गो के विरुद्द अपराधो का समय बद्ध निस्तारण तथा गुमशुदा बच्चो की दस्तयाबी हेतु योजनाबद्ध प्रयास करना तथा केस ऑफिसर में चयनित कर अपराधी को जल्‍द से जल्‍द सजा  करवाने के निर्देश दिये ।
      
    • सक्रिय हिशट्रीशीटरों की बीट कानिस्‍टेबल से विशेष निगरानी करवाते हुये स्‍वयं थानाधिकारीगण गश्‍त में हिस्‍ट्रीशीटरों को चैक करने व अपराधिक गतिविधियों में पाये जाने पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये । पुराने राउ‍डीशीटर अपराधियों पर निगरानी करते हुये नई राउडीशीट खोलना व विशेष निगरानी रखने के साथ लगातार अपराध करने पर कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुये नई हिस्‍ट्रीशीट खोलने हेतु समस्‍त थानाधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
      
    • प्रोएक्‍टीव पुलिसिंग के तहत 10वर्ष तक के सम्‍पति सम्‍बंधित अपराधों में चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ करने उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही कर सम्‍पति सम्‍बंधी अपराध , चोरी व नकबजनी लुट  की घटनाओ को रोकने व ओर अधिक कमी लाने के निर्देश दिए ।
      
    • पेंडेन्सी कम करने तथा गिरफ्तारी / स्थाई वारन्टो का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण करने तथा अपने अपने थाना क्षैत्र मे असामाजिक तत्वो पर निगरानी रखते हुये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
      
    • साईबर अपराध से सम्बन्धित प्रकरणो मे थानाधिकारियो को तुरन्त कार्यवाही करने एवं आमजन को साइबर अपराधो के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए गए ।

   
• सोशल मीडिया पर अपराधियो/असामाजिक तत्वो पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये।  
    • पुलिस मुख्‍यालय से प्राप्‍त दिशा - निर्देशों की अक्षरश पालना सुनिश्‍चित करनें के निर्देश दिये।