डीग जिला धर्म प्रसार प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई

डीग, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार जिला डीग की बैठक माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर कामां रोड,लाला वाला कुंडा डीग पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता जयपुर सह प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख बहादुर सिंह रहे । बहादुर सिंह ने बताया कि डीग जिला में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा धर्म प्रसार के आयाम द्वारा डीग, नगर , सीकरी ,पहाड़ी, कामां आदि प्रखंडों में विश्व हिंदू परिषद् द्वारा गांव-गांव समिति बनाकर सत्संग का कार्यक्रम जो में नियमित रूप से चल रहा है ।

गांवों की समिति एवं टोली द्वारा साप्ताहिक सत्संग चलाने पर बल दिया गया।तथा डीग क्षेत्र में ईसाई मिशनरी की गतिविधियों पर निगरानी रख कर उनपर अंकुश लगाकर उन्हें पकड़ने का कार्य भी किया जाएगा। सम्पूर्ण क्षेत्र के हर गांव में समिति बनाकर उनकी निगरानी करना और उनको के प्रयास के बारे में प्रस्तुत रूप से सभी धर्म रक्षकों के साथ चर्चा की गई। विश्व हिन्दू परिषद् डीग जिला मंत्री विमल कुमार एडवोकेट ने बताया कि आगामी मार्च में केन्द्रीय विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार सदस्य सुधांशु 16 मार्च का डीग जिला में प्रवास करेंगे ।

जिसमें डीग जिला के सभी गांवों के समितियों के साथ धर्म प्रसार की बैठक करेंगे।तथा गत वर्ष के धर्म प्रसार के कामों की समीक्षा कर आगामी वर्ष के कार्यक्रमों के बारे विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।बैठक में प्रमुख रूप डीग जिला कोषाध्यक्ष गजराज सिंह, प्रखण्ड नगर से रामतीरथ गुर्जर, डीग से सुमित सिंह, कामां विश्वेन्दर सिंह, सीकरी गणेश यादव, सियाराम यादव, पहाड़ी दीपचंद शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।