राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट की बैठक का आयोजन हुआ

राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट की बैठक का आयोजन हुआ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कापरेन (बूंदी) राजस्थान

कापरेन (बूंदी)।राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर क्षेत्र के रोटेदा स्थित दरगाह पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने कहा की यह यात्रा एक त्यौहार है,इस यात्रा से देश का सभी वर्ग बढ़ चढ़ कर जुड़ रहा है,क्योंकि यह देश में संविधान को बचाने, अराजकता को खत्म करने,एकता स्थापित करने के लिए यात्रा है। विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने कहा की राहुल गांधी की यात्रा का क्षेत्र में अभूतपूर्व स्वागत होगा, प्रत्येक कार्यकर्ता व आमजन राहुल गांधी के स्वागत के लिए आतुर है।पूरे देश की पहली विधानसभा होगी जहां इतनी लंबी यात्रा होगी, यह हमारा सौभाग्य है।हर उम्र के लोगो में यात्रा को लेकर अपार उत्साह है।अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान, कॉर्डिनेटर गयासुद्दीन भट्टी,इमरान भाई ने अपने संबोधन में कार्यकताओं से अधिकाधिक संख्या में यात्रा से जुड़ने का आव्हान किया। कहा इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल शर्मा, वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा,पार्षद अब्दुल फरीद खान, दीपक धाबाई, सदर जान मोहम्मद पठान, एडवोकेट मुजीब रहमान,असफाक हुसैन नियाजी,रेखा राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरूनीषा, आबिद हुसैन चौहान, नसरूदिन,गनी मोहमद, जलालुद्दीन,बदरुद्दीन,मुमताज,बाबू पठान, नन्नू भाई,जमील चौहान, अलाऊदिन, नईम, सुभरति,वाहिद अली, सखावत, आकिब हुसैन,नसीर,चांद भाई, हाशम अली,आजाद अली, इस्माइल, शब्बीर, सिद्दिक,वार्ड पंच अजहरुद्दीन, मंगू नोसरानी,नूर मोहम्मद, पूर्व पार्षद विजय बहादुर सिंह,पवन सोनी,बद्री पचेरवाल, आशीष गर्ग, जितेन्द्र पंचोली, ओम प्रकाश बरुंधना,भारत मीना,कालू राठौर,आदि मौजूद थे।