भरतपुर, जिला युवा अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित दो पहिया वाहन महारैली के भव्य आयोजन हेतु तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युवा महासभा कार्यकारिणी की बैठक विपेन्द्र बंसल की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित की गई । जिसमें विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों ने महारैली को सफल बनाने हेतु अपने विचार रखे । प्राप्त समाचार के अनुसार उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा मोबाइल और टेलीकॉलर के माध्यम से अग्रवाल समाज के सैकड़ों बंधुओं सहित महिलाओं को संपर्क कर महारैली में आने के लिए निमंत्रण दिया गया । साथ ही युवा कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया । जिला अग्रवाल युवा महासभा के अध्यक्ष विपेंद्र बंसल ने भरतपुर अग्रवाल समाज की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में सपत्नीक महारैली में भाग लेने की अपील की है । तैयारी बैठक में प्रकाशचंद्र गोयल, सुमित अग्रवाल,अमित गर्ग, संजय डीगिया, अनिल गर्ग, लक्ष्मण गर्ग, पदम गर्ग, संजय मंगल, गौरव गोयनका, नवीन कुमार बंसल, सौरभ मंगल, गौरव गोयल, अशोक अग्रवाल, अजय गोयल आदि ने भाग लिया।