सदमे से किसान की मौत का मामला, उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन, टायर जलाकर जताया विरोध

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान |

पिछले दिनों कांस की आतरी (बालोला) में सदमे से हुई किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मुख्य बस स्टैंड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसके बाद बाईक रैली से मुख्य मार्गो से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुँचे जहाँ एसडीएम मुकेश चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि जिस प्रकार किसान की भूमि पर जबरन जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया जिसके चलते किसान की मौत हो गई। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान के परिवार की खैरियत व हाल चाल तक नही जाना। जबकि किसान की मौत के बाद किसान के शव को थाने पर लाकर प्रदर्शन किया गया था उसके पश्यात मामूली समझाईश के बाद किसान के शव का अन्तिम संस्कार किया गया।
परिवार जनों के द्वारा आज तक जिस भूमि पर खेती करते आए है वह उनसे जबरन छीनी जा रही है। जबकि विधुत विभाग के द्वारा भी भूमि पर विधुत कनेक्शन जारी कर रखा है। उक्त भूमि पर परिवार पिछले 40 वर्षों से खेती करता आ रहा है। अतः परिवार को वापस उक्त भूमि सपुर्द की जाए व मृतक कैलाश कहार के परिवार को मुआवाज़े के रूप में 10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। व घटना के जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।ज्ञापन देने वालो में ,हेमराज कहार, मुकेश कहार, गजानंद कहार, मोहन कहार, गोविंद कहार, तुलसीराम कहार, छीतर लाल,संजय कहार, उदयलाल कहार, विक्रम सिंह हाड़ा,मनीष जैन, हरिओम चावरिया,संजय बरमुंडा,परमेश्वर,संदीप ,आकाश मोहन, दीपक कहार सहित कई लोग मौजूद रहे।