श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं गर्भगृह में विराजमान समाराहो के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली

डीग, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम जी कि प्राण प्रतिष्ठा एवं गर्भगृह में विराजमान समारोह के उपलक्ष्य में मंत्रोच्चार और विधि विधान से पुजार्चना के बाद भगवान श्री गणेश, राम दरबार एवं शिव परिवार सहित विभिन्न झांकियों और बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो लक्ष्मण मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए लोहामंडी, नई सड़क, गणेश मंदिर व हिन्दी पुस्तकालय से होकर पुनः लक्ष्मण मंदिर पर सम्पन्न हुई ! वहीं शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया !

इस दौरान मथुरा के रमणरेती मंदिर महंत श्री श्री गोपेश बाबा, भूरा बाबा और साधु संतों सहित शहर के राम भक्त महिला पुरुष, बच्चे और युवा मौजूद रहे ! इस सुअवसर पर रमण रेती से पधारे गोपेश बाबा ने बताया कि जिस प्रकार भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास व्यतीत होने के पश्चात् श्री राम के अयोध्या में आगमन पर प्रजा में अपार ख़ुशी थी और सभी ने दीप जलाकर हर्षोल्लास से दीवाली पर्व मनाया था उसी प्रकार 22 जनवरी को श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा और विराजमान होना देश वासियों को परम् पुनीत और प्रसन्नता का अवसर है उन्होंने कहा कि जन्मभूमि मंदिर निर्माण  के लिये हमारे कार सेवक पूर्वजों, राम भक्तों और संत समाज द्वारा लगभग 5 शताब्दीयों तक संघर्ष किया उससे मुक्ति का अंतिम दिन  22 जनवरी को है जब पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल होगा !