राम मंदिर अयोध्या से आए पीले चावल एवं पुजित अक्षय कलश के स्वागत में निकाली शोभायात्रा
विराटनगर न्यूज - विराटनगर के गाँव बागावास चौरासी में राम मंदिर अयोध्या से आए पीले चावल एवं पुजित अक्षय कलश के स्वागत मे रविवार को भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर ठाकुर जी के मन्दिर में पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में लोग हाथों में भगवा निशान और महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
इस मौके पर पुजारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, महेंद्र शर्मा, सासुराम मीणा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, वर्तमान सरपंच चौथी देवी, किशन प्रजापत, महेन्द्र गुर्जर, गोपालराम सैनी, विकास मीणा, राकेश मीणा, सन्तोष मीणा, मनोज पारीक, मुकेश मामोडिया, मनोज मीणा युवा नेता भाजपा, लीलाराम मीणा, कुंदन बुनकर, घनश्याम सेन, कैलाश मीणा, गब्दुराम मीणा, जयराम बुनकर, सोनु अग्रवाल, कुंज बिहारी पारीक, रामेश्वर कुमार, ब्बलु मीणा, ओमप्रकाश मीणा, अशोक मीणा, किशन मीणा, विक्रम मीणा, मालीराम मीणा, राजेन्द्र मीणा युवा नेता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही।