बढ़ती महंगाई,गैस सिलेंडर, और पेट्रोल पदार्थों के दामो में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कुन्हाड़ी में वार्ड 51 में निकाली जनजागरण रैली

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोटा के निर्देश पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई,पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ वार्ड वार निकाले जा रहे महंगाई के खिलाफ जन जागृति अभियान में आज वार्ड 51 में गली गली में रैली निकाली जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल सुवालका ने बताया कि वार्डवार जनजागृति रैली निकलने के क्रम में आज कांग्रेस नेता अमित धारीवाल के नेतृत्व में शाम 5:00 बजे कुन्हाड़ी थाने के पास से सेंकडो की संख्या में इकट्ठे होकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्ड वासीयों ने अम्बेडकर नगर,यूआईटी कॉलोनी,हनुमान गढ़ी आदि इलाकों में जन जागृति रैली निकाली इस दौरान जिला कोंग्रेस के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आचार्य ने उपस्थित होकर रैली में भाग लिया जनजागृति रैली में कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने एलपीजी गैस के दाम करने,पेट्रोल डीजल के दाम कम करने,महंगाई को कम करने,बेरोगजारी को कम करने के नारे गली गली घूम कर लगाए रैली में महिलाएं भी उपस्थित रही जिन्होने भी मोदी सरकार से आव्हान किया कि गैस सिलेंडर एवं रोजमर्रा के खाद्य प्रदार्थों की कीमतें कम की जाए इस अवसर पर पार्षद मोहन मेघवाल,लटूर सैनी, दीपक नागर,जितेंद्र केवट,द्रोपती वर्मा,कांग्रेस नेता मनीष शर्मा,मोहन सुवालका,रामस्वरूप चांदना,प्रशांत हाड़ा टोनी,गजानन मेवाड़ा,सतनारायण खंडिया,रवि चांदना,पिंटू सुवालका,लोकेश राठोर अमलेश गुप्ता,हिमांशु कलवार,विकास वर्मा,फलांश पाठक, महावीर मेघवाल,महेंद्र वर्मा,सोनू आडवाणी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !