एक सेल्फी ने बर्बाद कर दी आर्यन खान की किडनैप-फिरौती की योजना: नबाव मलिक

जयपुर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आज फिर से एनसीबी के जोनल डाइरेक्टर समीर वानखेडे पर फिर से तीखा हमला बोला है। उन्होंन कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का फिरौती के लिए अपहरण किया गया था और इस प्लान को एक सेल्फी ने बर्बाद कर दिया । मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर अपहरण की साजिश का हिस्सा होने का भी आरोप लगाया। नबाव ने कहा कि यह सारा खेल भाजपा नेता मोहित कंबोज द्वारा रचा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जहाज पर आर्यन खान जैसे लोगों को लुभाने और ड्रग्स के मामले में फंसाने की साजिश थी।

मलिक ने आज सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अदालत में कहा गया कि आर्यन खान ने टिकट नहीं खरीदा और क्रूज पर नहीं गया। वह प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला की वजह से वहां गया था। मैं सीधे तौर पर कहना चाहता हूं कि यह अपहरण और फिरौती का मामला है।" मलिक ने कहा कि भाजपा नेता मोहित कंबोज के एक रिश्तेदार ने इस योजना को बनाया उन्होंने कहा, 'आर्यन खान को वहां ले जाया गया। और अपहरण और 25 करोड़ की फिरौती का खेल शुरू हुआ। 18 करोड़ में सौदा हुआ। 50 लाख का भुगतान किया गया। लेकिन एक सेल्फी ने खेल को बर्बाद कर दिया और यही सच्चाई है।
गौरतलब है कि 23 वर्षीय को पिछले महीने मुंबई तट से दूर एक क्रूज जहाज पर वानखेड़े के नेतृत्व में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कथित तौर पर ड्रग्स जब्त किए गए थे। निचली अदालत जमानत खारिज होने के बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।