रामेश्वरम तीर्थ यात्रा धाम के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना हुईं
भरतपुर, राजस्थान के देवस्थान विभाग की ओर से चल रही वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुवार की रात रामेश्वरम तीर्थ धाम के लिए एक विशेष ट्रेन गुरुवार की रात रवाना हुई यह ट्रेन अलवर से चल कर रात करीब आठ बजे भरतपुर जंक्शन पहुंची जहां से यह ट्रेन करीब साढ़े आठ बजे तीर्थ धाम रामेश्वरम के लिए रवाना हुई जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए देवस्थान विभाग भरतपुर खण्ड से 18 अनुरक्षक भी लगाए गए है इनके अलावा देवस्थान विभाग चिकित्सा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रामेश्वरम धाम यात्रा में शामिल हुए है जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे।
देवस्थान विभाग का इस वार तीर्थ यात्रा में भरतपुर धौलपुर से 620 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम तीर्थ धाम की यात्रा कराने का लक्ष्य था। वरिष्ठ नागरिकों को सुबह ग्यारह बजे ही रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कालोनी बाल उधान में लगाए गए टेंट में एकत्रित किया गया जहां वरिष्ठ नागरिकों को टिकट व कोंच नंवर दिए गए । यह ट्रेन 3 फरवरी को रामेश्वर धाम पहुंच जाएगी जहां प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन लाभ करने के बाद वरिष्ठ नागरिक ट्रेन से 6 फरवरी को लौट कर 8 फरवरी को भरतपुर पहुंच जाएंगे । ट्रेन में आठ दिन तक ठहरने भोजन इत्यादि की सभी सुविधाएं देवस्थान विभाग द्वारा किया जाएगा । इस यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को खाना नाश्ता ठहरने रहने चिकित्सा आदि सुविधाए मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी।
कोडियान मौहल्ला निवासी वरिष्ठ नागरिक सुरेश चन्द्र शर्मा ने सरकार की इस निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो वरिष्ठ नागरिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करने में किन्ही कारणों से असमर्थ रहते थे वह इस योजना से बेहद खुश है जो इसका लाभ उठाते हुए तीर्थ करने की अपनी इच्छा की पूर्ति कर सकेंगे ।