संवाददाता सुरेंद्र बिंदल मालवीय नगर गौ सेवा संकीर्तन का आयोजन किया गया! अग्रवाल समाज मालवीय नगर सत्कार शॉपिंग सेंटर जयपुर के अग्रसेन भवन के प्रांगण में गौ सेवा परिवार द्वारा रविवारीय सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें परम गो भक्तों चंपालाल चौधरी ने गौ माता के बारे में बताया एवं प्रकाश डालते हुए गौ सेवा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया इस मौके पर भजन कार्यक्रम में पदम श्री मुन्ना बगरू वाले, एवं संदीप तिवारी, शरद शर्मा, ने अपने भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी एवं गौ भक्तों का अग्रवाल समाज मालवीय नगर के उपाध्यक्ष वीरेंद्र जिंदल एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने माला और दुपट्टा पहना कर सम्मान किया कार्यक्रम का संपादन व्यवस्था में वैवाहिक प्रकोष्ठ के गिरिराज प्रसाद तुरकाशवाला ने किया इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री ऋषि पाल अग्रवाल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, संयुक्त मंत्री राजेंद्र गोयल ,प्रचार प्रसार मंत्री सुरेंद्र कुमार बिंदल, आदि अग्र बंधु मौजूद रहे!