उलेड़ा में दो दिवसीय पंचायत स्तरीय ‌‌बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बूंदी 02 अक्टूबर। नवयुवक मंडल, उलेड़ा द्वारा दो दिवसीय पंचायत स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,  जिसके उद्घाटन समारोह में राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा मुख्य अतिथि रहे, विशिष्ट अतिथि ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष इंद्रसिंह राठौड़, समाजसेवी लादूलाल गुर्जर रहे।

    
बोलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन समिति के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि भरत शर्मा का गांव में जुलूस निकाल कर प्रतियोगिता स्थल पर ले गए जहां आयोजन समिति के पदाधिकारी ने भरत शर्मा का माल्यार्पण कर व साफा बांध कर स्वागत व अभिनंदन किया
     
बॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए भरत शर्मा ने कहा की हर खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले, खिलाड़ी हमेशा स्वस्थ रहता है, खिलाड़ी बीमार नहीं होता, खिलाड़ी मे हमेशा ऊर्जा बनी रहती है। खेलना हमेशा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहता है, इसलिए मेरा सभी युवा साथियों से निवेदन कि वह प्रतिदिन कोई भी खेल खेले, इससे वह हमेशा ऊर्जावान व स्वस्थ बने रहेंगे।
      
एडवोकेट पंकज रॉयल ने बताया कि इस दौरान भगवान सुमन, बनवारी बैरागी, महेंद्र सेन, लादूराम गुर्जर, वीरेंद्र सिंह, धनराज सिंह, रोहित कुमार सैनी, बंटी प्रजापत, महेश सुमन, यशवंत सुमन, रामफूल खटाना, धर्मराज गुर्जर, आकाश सुमन, राजेंद्र सुमन, दीपक पंचोली, मनीष तिवारी, राजू गुर्जर, शिव प्रताप सिंह कानावत आदि मौजूद रहे।