टोडाभीम भट्टा कालोनी के वार्ड 10/11 की पानी की किल्लत की समस्या को लेकर वार्ड वासियों के साथ आम आदमी पार्टी ने उपजिला कलेक्टर आफिस टोडाभीम पर धरना प्रदर्शन किया

करौली जिले की टोडाभीम भट्टा कॉलोनी के वार्ड 10/11 में 3 माह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे वार्ड वासियों को पानी की काफी किल्लत हो रही है इसको देखते हुऐ आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष आशाराम मीणा ने वार्ड वासियों के साथ मिलकर उप जिला कलेक्टर आफ़िस टोडाभीम पर विभिन्न मागो को लेकर सेकडो महिलाऐ व पुरुषों ने मटके फोडकर धरना प्रदर्शन किया और अधिकारियों को समस्याओ से अवगत कराया इस पर अधिकारियों ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया लोकसभा अध्यक्ष आशाराम मीणा ने बताया कि जलदाय विभाग के बोरवैल से कुछ दबंग अपनी निजी भुमि पर सिचाई कर रहे हैं इसलिए लोगो को पानी नहीं मिल रहा है.