आम आदमी पार्टी बूंदी ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

आम आदमी पार्टी बूंदी ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

बूंदी नगर परिषद सभापति मधु नुवाल को रिश्वत कांड में तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त की जाए तथा सिलोर रोड पर उनके पति द्वारा किये अवैध कब्जे से गोशाला की जमीन को मुक्त करवाया जाये

बूंदी 26 मई आम आदमी बूंदी के प्रभारी वैभव मित्तल ने बताया कि बूंदी नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के संज्ञान में लाना चाहते हैं 25 मई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए नगर परिषद पार्षद रोहित बैरागी को रंगे हाथों पकड़ा था एसीबी के अनुसार पार्षद में डेढ़ लाख रुपए में से ₹100000 स्वयं के लिए और 50,000 सभापति नगर परिषद मधु नुवाल के लिए, लिए थे इससे सीधे-सीधे सभापति की संलिप्तता रिश्वतखोरी प्रकरण में जाहिर होती है सभापति से संबंधित दूसरा मामला अतिक्रमण कब्जाई भूमि का भी है सभापति के पति भगवान नुवाल ने गौशाला की प्रस्तावित नगर परिषद की सिलोर रोड पर 11 बीघा 4 बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जा अपने रसूखदार होने के कारण कर रखा है जिससे शहर बूंदी के गोवंश बेसहारा घूम रहे हैं जो कि बूंदी शहर की प्रमुख समस्याओं में से एक है इस प्रकरण के माध्यम से हम आपको यह अवगत कराना चाहते हैं कि नगर परिषद बूंदी में रिश्वतखोर दलालों की एक फौज खड़ी हो गई है परिणाम स्वरूप यह दलाल बूंदी की जनता के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं उनको जलील और अपशब्द कहते हैं इन प्रकरणों को अपने संज्ञान में लेकर सभापति मधु नुवाल को तुरंत अपने पद से बर्खास्त करें और गौशाला द्वारा आवंटित जमीन को तुरंत खाली करवाएं उस पर गौशाला बनवाई जाए
इस दौरान रुखसाना परवीन सुदीप सक्सेना रामकरण गुर्जर लोकेश बेरवा पहलाद मीणा नवीन पालीवाल राजेंद्र मीणा जितेंद्र शर्मा स्वीटी शर्मा तारा पटियाल ऋषभ भवानी शंकर रमेश सैनी गोपाल माहेश्वरी रामबाबू ओम मेघवाल कौशल जयसवाल नरेंद्र मीणा मनोज प्रजापत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

https://youtu.be/5ryHmAKLNCs