कृषि उपज मण्डी बून्दी में किसानों के साथ हो रही मारपीट के विरोध में आम आदमी पार्टी बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

यूरिया खाद की आपूर्ति बहाल करवाये जाने

कृषि उपज मण्डी बून्दी में किसानों के साथ हो रही मारपीट के विरोध में आम आदमी पार्टी बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बून्दी 7 नवंबर, आम आदमी पार्टी जिला समन्वयक डॉक्टर किशन लाल मीणा ने बताया कि जिले में यूरिया खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है जिसके कारण काला
बाजारी, मुनाफाखोरी बढ़ रही है तथा किसान सुबह से लेकर देर
रात तक लम्बी लम्बी लाईनों में लगने के बाद भी उसे यूरिया खाद
नहीं मिल पाता है। वर्तमान में रबी फसल हेतु यूरिया की सख्त
आवश्यकता है। उधर कृषि उपज मण्डी बून्दी की अव्यवस्थाओं के
कारण किसानों को माल लेकर लम्बी लम्बी लाईनों में खड़ा होना
पड़ रहा है इसके बावजूद भी किसानों के साथ कृषि उपज मण्डी
बून्दी के सुरक्षा गार्डो द्वारा मारपीट की जा रही है। ट्रेक्टर-ट्रोलीयों
को नुकसान पहुॅचाया जा रहा है।
साथ ही मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहां की
बून्दी जिले में यूरिया खाद की तुरन्त बहाली की जावे एवं कृषि उपज मण्डी बून्दी की व्यवस्था में सुधार किया जावे तथा किसानों के साथ मारपीट करने वाले कृषि उपज मण्डी बून्दी के सुरक्षा गार्डो के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे। अगर 5 दिन में व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी बून्दी जिला कलेट्रट बून्दी के सामने धराना
प्रदर्शन करेगी जिसमें यदि कोई अनहोनी घटना कारित होती है तो
उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन बून्दी की होगी।