आम जनता पार्टी इंडिया राजस्थान प्रदेश की मीटिंग का हुआ आयोज

-लोकसभा के प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा

जयपुर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में होटल गणगौर एम. आई. रोड जयपुर में आयोजित हुई ।पार्टी के मुख्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यकारणी को लेकर गहन अध्ययन विचार विमर्श किया गया । आने वाले लोकसभा चुनाव में जो सक्षम उम्मीदवार है उनके चयन के बारे में काफी चर्चा विचार विमर्श किया गया। कई सफल राजनीतिक कार्यकर्ता जो पूर्व में दूसरी राजनैतिक पार्टियों से जुड़े हुए हैं उनसे भी फोन पर सलाह मशवरा हुआ, वो भी काफी उत्साहित हुए।

आम जनता पार्टी इंडिया की नीतियों को लेकर उन सभी प्रबुद्ध लोगों का कहना है की वर्तमान भाजपा सरकार दलितों, आदिवासियों, शोषित और शिक्षित युवाओं के साथ अन्नदाता किसानो के साथ घोर अन्याय कर रही है और सत्ता के मद में तुगलकी  फरमान जारी कर रही है। विपक्ष का कमजोर होना ही इस देश की त्रासदी एवं दुर्भाग्य प्रतीत होता है, पूर्व राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर जनता पहले से ही हताश व दुखी थी लेकिन आज वर्तमान में वापस जनमानस को ब्रिटिश शासन की याद आने लगी है।आगामी मीटिंग जयपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों और हमारी पार्टी के सांसद प्रत्याशियों की मीटिंग रखी जा रही है।

आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा विचार विमर्श कर राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन एवं लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा और राष्ट्रीय नेताओ का सम्मान समारोह होगा । आगामी दिनांक 13/03/24 को होने वाली इस मीटिंग आयोजन में राजस्थान के प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का दिनांक 10/3/2024 तक जयपुर मीटिंग की होगी।