ट्रेक्टर चोरी का फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

ट्रेक्टर चोरी का फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी ने एक कल्टी व ट्रोली चोरी की घटना करना स्वीकार किया।

ट्रेक्टर में रखा चोरी गया मोबाईल आरोपी से बरामद।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बूंदी 27 दिसंबर, 
थानाधिकारी सदर बून्दी  अरविन्द भारद्वाज  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  25.12.2022 को ट्रेक्टर चोरी के 02 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से ट्रेक्टर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपियों ने पूछताछ में रमेश गुर्जर भी वारदात में शामिल होना बताया था। रमेश गुर्जर की गिरफ्तारी हेतु कॉफी प्रयास के बाद भी फरार था जिसे 26.12.2022 को  गिरफ्तार कर ट्रैक्टर में रखा चोरी गया मोबाईल जप्त किया गया । आरोपी से पूछताछ में सतुर में ट्रैक्टर की कल्टी , कुमावतो का झोपडा से ट्रोली चोरी की घटना करना स्वीकार किया है आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

घटना विवरण -  दयाराम बैरवा निवासी ग्राम जवाहर नगर, थाना नमाना, जिला बूंदी ने  15.11.2022 को थाना सदर, बूंदी पर रिपोर्ट  दी कि  14.11.2022 को रात्रि 12 बजे ग्राम जवाहर नगर से धान की ट्रोली भरकर बेचने के लिए कुवारती स्थित मण्डी में आये थे, जहां मैंने धान की ट्रोली को अंदर मण्डी में खाली कर ट्रेक्टर को वापस मण्डी के मेन गेट के बाहर साईड में खड़ा कर दिया तथा मैं वापस अपने धान के ढेर के पास चला गया । जब मैं रात्री करीब 1.45  पर ट्रेक्टर ट्रोली को संभालने आया तो ट्रोली तो मिल गई किन्तु ट्रेक्टर वहां से ट्रेक्टर चोरी गया, इत्यादि पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- रमेश गुर्जर पुत्र  कन्हैयालाल जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी हरिपुरा थाना हिण्डोली जिला बून्दी।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी :- 1. टीकमचन्द पुत्र  मांगीलाल, जाति मीणा, आयु 23 वर्ष तथा 2. शिवराज पुत्र  दुर्गालाल, जाति मीणा, आयु 35 वर्ष, निवासी ग्राम दांता, पुलिस थाना हिण्डोली, जिला बूंदी