अवैध मादक पदार्थ के प्रकरण में 5 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 11 नवंबर, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक बून्दी के व योगेश चौधरी वृताधिकारी नैनवा के सुपरविजन में पुलिस थाना करवर द्वारा थाना देई में दर्ज अवैध मादक पदार्थ में लम्बित प्रकरण में 5 माह से फरार वांछित आरोपी कैलाश चन्द को किया गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैं।
घटना का विवरण - 18.06.2022 को बुद्धराम उ.नि. मय जाप्ता के गस्त व अवैध कार्य चैकिंग के दौरान बांसी पेट्रोल पम्प से पहले देवनारायण मन्दिर के सामने बांसी रोड पर नाकाबन्दी शुरू की वाहनो को चैक किया दौराने चैकिंग बांसी की तरफ से एक मोटरसाईकिल रजि. नं. RJ-18-ES-1991 पर दो व्यक्ति आये जो पुलिस जाप्ता को देखकर मोटरसाईकिल को एकदम से वापस घुमाकर बांसी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे जिनको जाप्ता की मदद से पकडा व यथा स्थिती में रहने की हिदायत की दोनो संदिग्ध से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम रामलाल पुत्र नारायण लाल जाति माली उम्र 19 साल निवासी दुगारी थाना नैनंवा जिला बून्दी व दूसरे ने अपना नाम सोराज पुत्र केसरा जाति मीना उम्र 30 साल निवासी भामर थाना देई जिला बूंदी का होना बताया जिनके पास कोई संदिग्ध वस्तु होने शंका होने से तलाशी व चैकिंग किया जाना आवश्यक होने से पृथक पृथक चैक किया तो कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली इसके उपरान्त इनके कब्जे में मिली मोटरसाईकिल रजि. नं. RJ-18-ES-1991 जिस पर उक्त दोनो संदिग्ध बैठकर आये उसकी तलाशी ली तो मोटरसाईकिल के दांयी तरफ लोहे की डिग्गी लगी हुई है जिसको खोलकर चैक किया तो उसमें एक प्लास्टिक की थैली रखी मिली खोल कर चैक किया तो प्लास्टिक की थैली मे भूऱे रंग की पत्ती व डंठलदार पदार्थ मिला मादक पदार्थ गांजा होना बताया अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 500 ग्राम को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया मोटरसाईकिल रजि. नं. RJ-18-ES-1991 को बतौर वजह सबूत जप्त किया गया । मुलजिम रामलाल माली व सोराज मीना को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण सं. 140/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अऩुसंधान थानाधिकारी करवर हरलाल उनि के सपुर्द कर प्रारम्भ किया गया।
अनुसंधान के दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी कैलाश चन्द पुत्र दुर्गालाल जाति ब्राहम्ण निवासी बांसी थाना देई जिला बून्दी का नाम सामने आया जिसे थाना टीम गठित की गई कैलाश चन्द को सम्भावित स्थानो पर तलाश कर 10.11.2022 को बाद अनुसंधान विरुद्ध अपराध धारा 8/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी कैलाशचन्द आज 11.11.2022 को न्यायालय में पेश किया गया।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-
1- रामलाल पुत्र नारायण लाल जाति माली उम्र 19 साल निवासी दुगारी थाना नैनंवा जिला बून्दी।
2- सोराज पुत्र केसरा जाति मीना उम्र 30 साल निवासी भामर थाना देई जिला बूंदी।
गिरफ्तार आरोपी
1.कैलाश चन्द पुत्र दुर्गालाल जाति ब्राहम्ण निवासी बांसी थाना देई जिला बून्दी
विशेष टीम के सदस्य
हरलाल मीणा उनि(थानाधिकारी ), सत्यवीर कानि 1012, बल्लोसिहं कानि 972(आसुचना), रामावतार कानि 892,थाना करवर जिला बून्दी।