आचार्य सुरेश शर्मा राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा पवित्र नगरी हरिद्वार में ज्योतिष सम्मान से किया सम्मानित
भरतपुर, ज्योतिष जगत में अपनी पहचान एवं कीर्तिमान स्थापित कर चुकी तथा देश-विदेश में भी अपने नाम के अनुरूप अपना परचम फहरा चुकी भारत की सुप्रसिद्ध संस्था राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान का दिनांक 28 से 30 दिसम्बर, 2023 तक आयोजित त्रिदिवसीय स्थापना दिवस समारोह अंततोगत्वा पावन नगरी हरिद्वार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह इस बार भी गत वर्ष की भॉंति हरिद्वार स्थित निष्काम सेवा सदन में मनाया गया, जिसमें नेपाल सहित देश के अन्य प्रांतों से भी संस्था के आजीवन सदस्यों ने भाग लेकर अपने- अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए तथा साथ ही संस्था की भविष्य की गतिविधियों पर भी खुलकर विचार - विमर्श हुआ। स्थापना समारोह की सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंकज त्रिवेदी ने संस्था द्वारा नवंबर, 2023 को काठमांडू नेपाल में आयोजित सम्मेलन की भॉंति इस बार भी संस्था के दिल्ली स्टेट चेयरमैन आचार्य सुरेश शर्मा को सौंपा था जिसे उन्होंने सभी सदस्यों के पूर्ण सहयोग से बखूबी निभाया। इस अवसर पर समारोह में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
समारोह में आचार्य सुरेश शर्मा कार्यक्रम प्रभारी को भी संस्था के प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र, पटि्टका तथा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। आचार्य सुरेश शर्मा अन्य संगठनों से भी जुड़े होने के कारण अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।